Google Duo से अब एक साथ 32 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Jun 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Google Duo Web Version Now Allow Up to 32 Participants in Group Video Calls
Google Duo - फोटो : amar ujala

    मई की शुरुआत में गूगल ने गूगल डुओ के वेब वर्जन पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा देने का एलान किया था और अब कंपनी ने Google Duo के वेब वर्जन पर ग्रुप कॉलिंग की सीमा बढ़ाने का एलान किया है। गूगल डुओ वेब पर अब एक साथ 32 लोग वीडियो कॉलिंग या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। गूगल ने नए फीचर की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।

    32 लोगों के साथ कॉलिंग के अलावा गूगल ने गूगल डुओ में फैमिली मोड भी पेश भी किया है। इसकी जानकारी गूगल के वरिष्ठ प्रोडक्ट और डिजाइन डायरेक्टर सनाज अहारी लेमेल्सॉन (Sanaz Ahari Lemelson) ने ट्वीट करके दी। नए अपडेट जल्द ही गूगल क्रोम के लिए जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन

    संक्रमण फैलने और लॉकडाउन लगने के कारण लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में ऑफिस की सारी मीटिंग, क्लासेज ऑनलाइन ही चल रही हैं। ऐसे में वीडियो कॉलिंग एप्स की डाउनलोडिंग में भारी इजाफा देखने को मिला है। जूम वीडियो कॉलिंग एप को इसका सबसे बड़ा फायदा मिला, हालांकि बाद में प्राइवेसी को लेकर काफी बवाल हुआ।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके बाद गूगल ने गूगल मीट कॉलिंग को सभी के लिए फ्री कर दिया जो कि पहले सिर्फ जीसूट यूजर्स के लिए ही था। अब गूगल मीट पर 250 लोग फ्री में वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। गूगल डुओ का मुकाबला जूम, फेसबुक मैसेंजर रूम, स्काइप और व्हाट्सएप जैसे एप्स के साथ है। बता दें कि व्हाट्सएप में भी अब एक साथ आठ लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें