Fake Trading: इस ट्रेडिंग एप से रहें कोसों दूर, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Feb 2024 03:36 PM IST
सार

गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले साइबर दोस्त ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि धोखाधड़ी का शिकार न बनें - ज्ञान से अपने आप को सशक्त बनाएं और निवेशों की सुरक्षा करें।

Fake Trading App alert beware from Angel Guard app says cyberdost
fake trading app - फोटो : cyber dost/x

    विस्तार

    यदि आपको भी ऑनलाइन ट्रेडिंग का शौक है तो आपके लिए बड़ी खबर है। ऑनलाइन ट्रेडिंग का यह शौक आपको भारी नुकसान करा सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सरकार कह रही है। सरकार की साइबर सिक्योरिटी विंग साइबर दोस्त ने ट्रेडिंग एप Angel Guard को लेकर चेतावनी जारी की है।

    गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले साइबर दोस्त ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि धोखाधड़ी का शिकार न बनें - ज्ञान से अपने आप को सशक्त बनाएं और निवेशों की सुरक्षा करें। अकाउंट से एक एप का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है जो कि Angel Guard एप का है।

    सीधे शब्दों में कहें तो सरकार ने Angel Guard एप को यूज करने से मना किया है। यदि आप इस Angel Guard के जरिए ट्रेडिंग करते हैं, मार्केट में पैसा निवेश करते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है और आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें