बदलने वाला है WhatsApp का नाम, बीटा वर्जन पर दिखी पहली झलक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 14 Nov 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
facebook redesigned whatsapp with new logo from facebook
whatsapp redesigned - फोटो : wabetainfo

    इसी साल अगस्त में फेसबुक और इंस्टाग्राम के नाम बदलने की रिपोर्ट सामने आई थी। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के नाम बदलने की रिपोर्ट सबसे पहले द इंफॉर्मेशन ने दी थी और फेसबुक ने भी इस रिपोर्ट पर मुहर लगाई थी। वहीं अब व्हाट्सएप के बीटा वर्जन पर एप का नया री-ब्रांडिंग नाम देख सकते हैं। व्हाट्सएप की री-ब्रांडिंग की खबर wabetainfo ने दी है।

    WhatsApp From Facebook होगा नया नाम

    री-ब्रांडिंग के बाद व्हाट्सएप एप को लोगो के ठीक नीचे From Facebook लिखा हुआ है। नए अपडेट के बाद आम यूजर्स के एप के साथ ही From Facebook ही दिखेगा। री-ब्रांडिंग टैक आपको सेटिंग में भी नीचे की ओर दिखेगा। नए लोगो के अलावा कंपनी ने डार्क मोड भी जारी करने वाली है।

    विज्ञापन

    जल्द ही प्ले-स्टोर पर नए लोगो के साथ उपलब्ध होगा एप

    साल 2020 की शुरुआत में नए नाम के साथ व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के बाद जल्द ही इंस्टाग्राम का नाम भी Instagram from Facebook किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें