क्या फिर से ठप पड़ गए थे फेसबुक और इंस्टाग्राम: यूजर्स ने की शिकायत, कॉमेंट ऑटोमैटिक हो रहे थे डिलीट
यूजर्स को लॉगिन करने, फीड अपलोड होने में परेशानी आ रही थी। कुछ यूजर्स ने कॉमेंट के अपने आप गायब होने की भी शिकायत की है। यूजर्स को एप और साइट दोनों में दिक्कत आ रही थी।

विस्तार
मेटा की दो सर्विसेज के एक बार फिर से ठप होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक एशिया, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप में 20 मार्च को Instagram और Facebook की सेवाएं ठप हो गई थीं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यूजर्स को लॉगिन करने, फीड अपलोड होने में परेशानी आ रही थी। कुछ यूजर्स ने कॉमेंट के अपने आप गायब होने की भी शिकायत की है। यूजर्स को एप और साइट दोनों में दिक्कत आ रही थी।
डाउनडिटेक्टर पर करीब 1,000 लोगों ने फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज ना भेज पाने की शिकायत की है। यूजर्स के मुताबिक वे मैसेंजर पर ना ही मैसेज भेज पर रहे थे और ना ही उन्हें मैसेज रिसीव हो रहे थे। कई यूजर्स को "unavailable to friends" का नोटिफिकेशन मिल रहा था। यूजर्स को फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर 20 मार्च को करीब रात के 9.30 बजे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंपनी की ओर से इस पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
बता दें कि इससे पहले इस महीने की शुरुआत में मेटा का सर्वर डाउन हुआ था जिसके बाद फेसबुक, फेसबुक मैसेजर, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया। इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आती रही। करीब डेढ़ घंटे तक यह आउटेज जारी रही।
- GPT-5: इसी साल रिलीज होगा चैटजीपीटी का 5वां वर्जन, ओपनएआई कर रही है तैयारी
- कामयाबी: सफल हुआ एलन मस्क का न्यूरालिंक ब्नेन चिप प्रोजेक्ट, लकवाग्रस्त शख्स ने खेला वीडियो गेम
- सावधान: सरकार ने इस पोपुलर वीडियो कॉलिंग एप को लेकर दी चेतावनी, लैपटॉप हो सकता है बंद
- UPI: WhatsApp में यूपीआई पेमेंट के लिए आ रहा शॉर्टकट, अलग से लिए मिलेगा QR कोड का ऑप्शन