जियो मार्ट एप को कड़ी टक्कर दे रहा Dukaan App, छह महीने में 43 लाख डाउनलोड्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Jan 2021 04:38 PM IST
Dukaan A Made in India app witnesses 43 Lakhs downloads in six months all you need to know
Dukaan App - फोटो : play store

    जियो मार्ट ने स्थानीय दुकानदारों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के तौर पर जियो मार्ट एप को लॉन्च किया है। जियो मार्ट की लोकप्रियता भी काफी है लेकिन कई लोगों की शिकायत भी है कि जियो मार्ट से ऑर्डर करने पर एक साथ सभी सामान की डिलीवरी नहीं होती है और कई बार अपने आप ही ऑर्डर कैंसिल हो जाता है। अब जियो मार्ट को महज छह महीने पहले लॉन्च हुआ एक एप कड़ी टक्कर दे रहा है और इस एप का नाम Dukaan है।

    Dukaan एक मेड इंडिया एप है जिसे सुमित शाह ने तैयार किया है। सुमित महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले हैं और अपने दुकान एप के जरिए उनका मकसद छोटे कारोबारियों की मदद करना है। सुमित के मुताबिक महज छह महीने में Dukaan एप को 43 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

    कैसे काम करता है Dukaan एप?

    दुकान (Dukaan) को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। Dukaan एप में कोई भी दुकानदार अपनी दुकान को लिस्ट कर सकता है। दुकान एप पर रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक बन जाता जिसपर क्लिक करके किसी दुकानदार की दुकान में मौजूद सभी सामान को एक ही जगह पर देखा जा सकता है। इस लिंक को दुकानदार अपने ग्राहकों या रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं।

    लिंक पर क्लिक करके दुकान में मौजूद किसी भी प्रोडक्ट को ऑर्डर किया जा सकता है। दुकान एप के जरिए व्हाट्सएप पर भी सामान बेचा जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक एप पर फिलहाल 30 लाख से अधिक ऑनलाइन स्टोर्स लिस्ट हो गए हैं। यह एप फिलहाल 1,200 शहरों में काम कर रहा है और अभी तक नौ लाख ऑर्डर किए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें