TikTok: डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर बनाया अकाउंट, एक दिन में 30 लाख के पहुंचे फॉलोअर्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाइडन इलेक्शन कैंपेन पहले से ही TikTok पर चल रहा है जिसके फॉलोअर्स 3,40,000 हैं। ऐसे में कायदे से देखा जाए तो दुनियाभर की सरकारें TikTok को जनता के लिए तो बैन करना चाहती हैं लेकिन चुनावी फायदों के लिए खुद TikTok का इस्तेमाल भी कर रही हैं।

विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप TikTok ज्वाइन किया है। एक दौर वो भी था जब डोनाल्ड ट्रंप इसे अमेरिका में बैन करना चाहते थे। TikTok पर ट्रंप की एंट्री धमाकेदार रही है। TikTok पर आने के महज कुछ ही घंटों में ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी और 24 घंटे में ट्रंप के फॉलोअर्स 30 लाख पहुंच गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाइडन इलेक्शन कैंपेन पहले से ही TikTok पर चल रहा है जिसके फॉलोअर्स 3,40,000 हैं। ऐसे में कायदे से देखा जाए तो दुनियाभर की सरकारें TikTok को जनता के लिए तो बैन करना चाहती हैं लेकिन चुनावी फायदों के लिए खुद TikTok का इस्तेमाल भी कर रही हैं।
अमेरिका में TikTok के 170 मिलियन यानी करीब 17 करोड़ हैं और अमेरिका टिकटॉक को बैन करने की तैयारी में है। अमेरिका में टिकटॉक के पास एक ही ऑप्शन है कि वह खुद को किसी अमेरिकी कंपनी को बेच दे। यदि ऐसा नहीं होता है तो कंपनी को अमेरिकी बाजार को छोड़ना होगा।
टिकटॉक पर ट्रंप का हैंडल @realdonaldtrump है। ज्वाइन करने के बाद ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया था जिसके व्यूज की संख्या 5.6 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के लोगों से बात करने के लिए सभी उपलब्ध माध्यम का इस्तेमाल करें।
- Google Chrome: सिर्फ एक्सपर्ट जानते हैं गूगल क्रोम के ये टॉप सीक्रेट फीचर्स, आप भी नोट कर लें
- Digital Arrest: इस शख्स ने 20 दिनों में गंवाए 1.2 करोड़ रुपये, आप ना करें ऐसी गलती
- Cypto Scam: देखने में सबकुछ असली लगेगा, मुहर के साथ लेटर भी मिलेगा और अकाउंट खाली हो जाएगा
- सावधान: डेटिंग एप इस्तेमाल करने से पहले इसके नुकसान भी जान लें, नहीं तो बाद में सिर्फ पछताएंगे