BSNL: अब TV चलाने के लिए सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं, बीएसएनएल सिम है तो फोन पर देख सकेंगे लाइव टीवी
BSNL ने OTT Play के साथ साझेदारी से BiTV लाइव टीवी सर्विस शुरू की है। इसकी मदद से बीएसएनएल के उपभोक्ता 450 से ज्यादा लाइव चैनल्स अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।

विस्तार
BSNL की तरफ से सर्विस को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सरकारी टेलिकॉम ऑपरेटर ने अपने यूजर्स को लाइव टीटी की सुविधा देने के लिए BiTV सर्विस की शुरुआत की है, जिसके लिए कंपनी ने OTT Play के साथ हाथ मिलाया है। पहले इस सर्विस को तमिलनाडु के पुदुच्चेरी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया था, अब इसे पूरे देश में लाया गया है।
फोन पर चलेंगें टीवी चैनल्स

BiTV सर्विस की मदद से BSNL अपने यूजर्स को स्मार्टफोन पर सीधा इंटरनेट टीवी उपलब्ध करवाना चाहता है। यूजर्स को इसकी मदद से 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स मिलने वाले हैं। इसमें कई प्रीमियम चैनल्स को भी शामिल किया गया है।
देख सकेंगे ये चैनल्स

बीएसएनएल की BiTV सर्विस के तहत Bhaktiflix, Kanccha Lannka, STAGE, Shortfundly, OM TV, Playflix, Fancode, Hubhopper, Distro, और Runn TV समेत 450 से ज्यादा टीवी चैनल्स को देखा जा सकता है। BSNL BiTV यूजर्स के लिए लाइव टीवी सर्विस को एक्सेस करना काफी आसान है। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको (https://fms.bsnl.in/iptvreg) पर जाना होगा। इसके बाद राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे एंटर करने के बाद आप सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं।