आप भी फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं iPhone का एक लाख वाला फीचर, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Oct 2022 10:02 AM IST
सार

डायनेमिक आईलैंड वाला वॉलपेपर इतना लोकप्रिय हो गया है कि इसे 10 लाख से अभी अधिक लोगों ने महज 20 दिनों में ही डाउनलोड कर लिया है। एंड्रॉयड फोन में डायनेमिक आईलैंड फीचर देने वाले एप का नाम dubbed Dynamic Spot है और इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Android version of iphone dynamic island downloaded more than 1 millions
Dynamic Island for android - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च की है जिसके तहत चार नए आईफोन लॉन्च किए गए हैं। iPhone 14 सीरीज के प्रो मॉडल के साथ एपल ने इस बार Dynamic Island फीचर दिया है जिसे लेकर काफी चर्चा है। डायनेमिक आईलैंड के लिए एपल ने पूरे एक साल तक रिसर्च किया, लेकिन आईफोन की लॉन्चिंग के अगले दिन ही एंड्रॉयड वालों को यह फीचर फ्री में मिल गया। आपको याद दिला दें कि iPhone X के बाद पहली बार एपल ने नॉच को लेकर कोई बदलाव किया है।

    दरअसल एंड्रॉयड के लिए एक वॉलपेपर लॉन्च हुआ है जिसके साथ किसी भी एंड्रॉयड फोन में डायनेमिक आईलैंड फीचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा। डायनेमिक आईलैंड वाला वॉलपेपर इतना लोकप्रिय हो गया है कि इसे 10 लाख से अभी अधिक लोगों ने महज 20 दिनों में ही डाउनलोड कर लिया है। एंड्रॉयड फोन में डायनेमिक आईलैंड फीचर देने वाले एप का नाम dubbed Dynamic Spot है और इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    क्या है डायनेमिक आईलैंड?

    डायनेमिक आईलैंड को एपल ने नई नॉच डिजाइन के तौर पर पेश किया है। नोटिफिकेशन आने या कॉल आने या फिर म्यूजिक प्ले होने की स्थिति में नॉच की साइज बदलती रहती है। नॉच डिस्प्ले का वह हिस्सा है जहां एक कटआउट है। कुल मिलाकर कहें तो डायनेमिक आईलैंड की मदद से एपल ने आईफोन की डिस्प्ले के साथ एक अतिरिक्त जगह दी है। लॉन्चिंग के बाद से ही डायनेमिक आईलैंड को यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें