गोवा में लगे पोस्टर, लिखा- गूगल मैप्स आपको बना रहा मूर्ख, बताता है गलत रास्ता

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Feb 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
A Banner in Goa is Advising Tourists to Not Follow Google Maps
Google Maps - फोटो : masud

    आप में से अधिकतर लोग गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते होंगे और आप में से कई लोग गोवा घूमने भी गए होंगे। हो सकता है कि गोवा यात्रा के दौरान आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ा होगा। दरअसल मामला यह है कि गोवा में गूगल मैप्स के खिलाफ पोस्टर लगा हुआ है जिसपर लिखा है कि गूगल मैप्स आपको गलत रास्ता बता रहा है।

    गोवा का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है “You are fooled by Google Map. This road don’t take you to Baga Beach!!! Turn back and take a left turn. Baga is 1 KM from here.”

    विज्ञापन

    अब इसके हिन्दी अनुवाद की बात करें इसका मतलब है कि आप गूगल मैप्स के जरिए बेवकूफ बन रहे हैं। यह सड़क आपको Baga Beach नहीं ले जाएगी। पीछे मुड़ें और बायीं ओर टर्न लें। Baga Beach यहां से 1 किलोमीटर की दूरी पर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को शेयर करने वाले यूजर Sumanth Raj Urs की काफी तारीफ हो रही है। इन्होंने ही सबसे पहले इस फोटो को शेयर किया है। इसके बाद लोग तरह-तरह के कॉमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक गूगल की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें