यह जंबो बैटरी वाला फोन कर देता है दूसरे फोन भी चार्ज, कीमत मात्र 1699 रुपये

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, उमर उजालाHarendra Chaudhary
Tue, 16 Apr 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Jivi Mobiles launches N6060 jumbo battery phone, that can charge another phone too
N6060 plus black Phone

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी JiVi ने अपना नया फीचर मोबाइल फोन N6060 लॉन्च किया है। यह सिर्फ एक बेसिक फीचर फोन नहीं है बल्कि इसमें कुछ ऐसे फीचर्स को शामिल किया है, जिससे यह अपने सेगमेंट में हटकर नजर आता है। जी हां Jivi N6060 में बड़ी डिस्प्ले से साथ बड़ी बैटरी भी लगी है जो कि न सिर्फ ज्यादा बैकअप देगी बल्कि आप इस फोन से दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हैं, आइये जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन...

    Jivi N6060 की कीमत 1699 रुपये रखी है, यह फोन ब्लैक, वाइट और ब्लू कलर्स में उपलब्ध है। इस फोन को ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं, ऑफलाइन मार्किट में यह उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन

    दूसरे फोन को करता है चार्ज

    JIVI N6060 phone
    JIVI N6060 phone

    इस फोन में 5000 mAh की Li-ion बड़ी बैटरी लगी है और खास बात यह है कि इस फोन से आप दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकते हो, यानी कि यह फोन एक पावर बैंक की तरह काम करता है। लेकिन यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता। फुल चार्ज पर यह बैटरी 2-3 दिन का बैकअप नार्मल इस्तेमाल पर निकाल देती है। फोन का वजन 180 ग्राम है यानी यह आपको थोड़ा सा हैवी फील देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में 2.8 इंच का QVGA डिस्प्ले लगा है। इसका रिजॉल्यूशन 240 x 320 pixels है । यह फोन 1.3 MP रियर कमरे के साथ आता है, यह फोन ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में mp3-mp4, म्यूजिक प्लेयर, 3.5 mm ऑडियो जैक, ऑटो कॉल रिकॉर्ड, वायरलैस FM और टॉर्च जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की तरफ से इस फोन पर 1 साल की वारंटी मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें