Zebronics ने लॉन्च किया वायरलेस ईयरबड्स, 1399 रुपये में मिलेगा एक साथ तीन डिवाइस का मजा
यह एक ब्लूटूथ वायरलेस ईयरबड्स है, लेकिन इसके साथ वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर और इन-बिल्ट टॉर्च का सपोर्ट भी मिलता है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स के साथ प्लेबैक टाइम 30 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Zebronics ने भारतीय बाजार में अपने नए 3 इन 1 डिवाइस Zebronics ZEB- Sound Bomb X1 को लॉन्च कर दिया है। यह एक ब्लूटूथ वायरलेस ईयरबड्स है, लेकिन इसके साथ वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर और इन-बिल्ट टॉर्च का सपोर्ट भी मिलता है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स के साथ प्लेबैक टाइम 30 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। चलिए जानते हैं वायरलेस ईयरबड्स के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...
Zebronics के 3 इन 1 साउंड डिवाइस Sound Bomb X1 को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। ईयरबड्स की कीमत 1,399 रुपये रखी गई है। ईयरबड्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Redmi K60: क्वालकॉम के सबसे फास्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा शाओमी का नया फ्लैगशिप फोन, मिलेंगे कई शानदार फीचर
Zebronics के नए ईयरबड्स क्लियर ऑडियो क्वालिटी के साथ आते हैं। इसके साथ 13mm ऑडियो ड्राइवर्स का सपोर्ट मिलता है। Zebronics ZEB- Sound Bomb X1 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Security tips: इन कारणों से होता है फोन का डाटा लीक, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
वहीं इसके ब्लूटूथ स्पीकर के साथ 36mm डायनामिक ड्राइवर और एलएडी टॉर्च के साथ इन-बिल्ट बैटरी का सपोर्ट मिलता है। ब्लूटूथ स्पीकर पावरफुल साउंड और बास के साथ आता है। ईयरबड्स में टच कंट्रोल, इन-बिल्ट माइक का सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स के साथ स्पलैश प्रूफ की रेटिंग भी मिलती है।