Yamaha ने भारत में लॉन्च किए दो साउंडबार, 100W का मिलेगा आउटपुट
Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A दोनों साउंडबार मे 2.1 चैनल सेटअप है। SR-C20A में लेफ्ट और राइट में 20W के दो स्पीकर हैं, जबकि एक 60W का इन-बिल्ट सबवूफर है। इस तरह कुल मिलाकर 100W का साउंड आउटपुट मिलता है।

विस्तार
ऑटोमोबाइल कंपनी यामहा ने भारतीय बाजार में एक साथ अपने दो साउंडबार लॉन्च किए हैं जिनमें Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A शामिल हैं। इनमें से Yamaha SR-C20A एक कॉम्पैक्ट साउंडबार है जिसका आउटपुट 100W है। वहीं Yamaha SR-B20A इससे भी ज्यादा पावरफुल है। इसका ऑडियो आउटपुट 120W है। Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A दोनों साउंडबार में HDMI आउट पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा दोनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ चार सराउंड साउंड मोड हैं। यामहा के इन दोनों साउंडबार को मोबाइल एप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकेगा।
Yamaha SR-C20A, Yamaha SR-B20A की कीमत
Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A दोनों साउंडबार की कीमत 20,490 रुपये है लेकिन अमेजन पर फिलहाल Yamaha SR-C20A को 18,190 रुपये और Yamaha SR-B20A को 19,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
Yamaha SR-C20A, Yamaha SR-B20A की स्पेसिफिकेशन
Yamaha SR-C20A और Yamaha SR-B20A दोनों साउंडबार मे 2.1 चैनल सेटअप है। SR-C20A में लेफ्ट और राइट में 20W के दो स्पीकर हैं, जबकि एक 60W का इन-बिल्ट सबवूफर है। इस तरह कुल मिलाकर 100W का साउंड आउटपुट मिलता है। वहीं SR-B20A में लेफ्ट और राइट चैनल में 30W के दो स्पीक और 60W का इन-बिल्ट सबवूफर है जो कुल मिलाकर 120W का आउटपुट देते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI आउटपुट है। इसके अलावा दोनों में दो डिजिटल ऑप्टिकल पोर्ट्स है, लेकिन 4K पास का सपोर्ट नहीं है। Yamaha SR-C20A में एनालॉग इनपुट पोर्ट है जबिक SR-B20A में नहीं है। वहीं Yamaha SR-B20A में सबवूफर आउटपुट है जबकि SR-C20A में ऐसा नहीं है।
Yamaha SR-C20A में डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है, जबकि SR-B20A DTS Virtual:X का सपोर्ट है जिससे 3D सराउंड साउंड का अनुभव मिलता है। दोनों में स्टीरियो, स्टैंडर्ड, मूवी और गेम साउंड का मोड है। दोनों साउंडबार में ब्लूटूथ v5 दिया गया है जिसके साथ SBC और AAC कोडेक का सपोर्ट है। दोनों के साथ रिमोट मिलेगा, लेकिन इन्हें एप से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। Yamaha SR-C20A का वजन 1.8 किलोग्राम और Yamaha SR-B20A का वजन 3.2 किलोग्राम है।
- Battlegrounds Mobile: इन फोन में ही पबजी का नया अवतार करेगा सपोर्ट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- Cowin: क्या दो डोज के बाद भी आपको नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट, यहां है समाधान
- Joker Malware App List: वापस आया यह खतरनाक वायरस Joker, इन आठ एप को तुरंत करें डिलीट
- Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO Review: बेहतर एयरफ्लो वाला फर्राटा फैन