Airofit Active: एक्सप्लोर लाइफस्टाइल ने लॉन्च किया स्मार्ट ब्रीदिंग डिवाइस, जानें फीचर्स और कीमत
AIROFIT Active डिवाइस सांस लेने के अन्य पहलुओं जैसे श्वसन शक्ति को बेहतर बनाने, सांस थामने की क्षमता को बढ़ाने, एनारोबिक थ्रेसहोल्ड और रिलैक्ससेशन में भी मददगार है।

विस्तार
हेल्थ टेक्नोलॉजी ब्रांड Xplore ने स्मार्ट ब्रीदिंग ट्रेनिंग डिवाइस एयरोफिट प्रो का हल्का वर्जन एयरोफिट एक्टिव (AIROFIT Active) लॉन्च भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला स्मार्ट रेस्पिरेटरी ट्रेनिंग डिवाइस है। इस डिवाइस से दिन में 4 मिनट की ट्रेनिंग का उतना ही असर होता है जितना कि हफ्ते में दो बार 53 मिनट के VO2 (मैक्सिमम रेट ऑफ ऑक्सीजन कंजप्शन) वर्कआउट का रहता है। इस डिवाइस की कीमत 11,990 रुपये है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने ही एयरोफिट प्रो को पेश किया था, जिसको लेकर दावा था कि यह दुनिया का पहला स्मार्ट ब्रीदिंग ट्रेनिंग डिवाइस है।
AIROFIT Active के फीचर्स
कंपनी के अनुसार यह डिवाइस सांस लेने के अन्य पहलुओं जैसे श्वसन शक्ति को बेहतर बनाने, सांस थामने की क्षमता को बढ़ाने, एनारोबिक थ्रेसहोल्ड और रिलैक्ससेशन में भी मददगार है। एयरोफिट एक्टिव को खेलों में बेहतर प्रदर्शन और सामान्य सेहत को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। एयरोफिट एक्टिव एक्सप्लोर लाइफस्टाइल की तरफ से बाजार में उतारा गया एक बहुत ही बेहतरीन और उपयोगी डिवाइस है।
इस डिवाइस द्वारा बहुत ही आसान तरीकों से ट्रेनिंग में गाइडेंस मिलती है और केवल तीन सेशन में एक खिलाड़ी अपनी सांस लेने की विधियों और क्षमता में काफी सुधार कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस की खास बात यह है कि यह डिवाइस सभी प्रकार के खेलों के एथलीटों और खिलाड़ियों के लिए उपयोगी है। फिर चाहे व्यक्ति कोई भी खेल खेलता हो, फिर उसे चाहे बहुत ज्यादा मेहनत या ट्रेनिंग करनी पड़ती हो, हर खिलाड़ी इस डिवाइस का इस्तेमाल कर सकता है। दावे के अनुसार इस डिवाइस से दिन में 4 मिनट की ट्रेनिंग का वैसा ही प्रभाव होता है जितना कि हफ्ते में दो बार 53 मिनट के VO2 मैक्स वर्कआउट का एथलीटों पर होता है।
इस डिवाइस को अपने सहूलियत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। खिलाड़ी अपनी क्षमता और सांस लेने के तरीके के अनुसार इस डिवाइस का इस्तेमाल कर सकता हैं। इसके अलावा वह अपनी पिछली ट्रेनिंग का डाटा भी इसमें देख सकते हैं। ट्रेनिंग दर ट्रेनिंग पर नजर रखने से खिलाड़ी अपने खेल की क्षमता में सुधार कर सकता है। इसके अलावा यह डिवाइस उन लोगों के लिए भी मददगार है जो खेल नहीं खेलते हैं या एथलीट नहीं हैं। यह डिवाइस तनाव को कम करती है, नींद को गुणवत्ता को बेहतर बनाती है और इम्युनिटी को भी मजबूत करती है।
कंपनी के अनुसार, डिवाइस का उपयोग वेगस नर्व को भी बैलेंस करता है, जिससे व्यक्ति को बेहतर रिलैक्सेशन प्राप्त करने में मदद मिलती है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो स्पोर्ट्स इवेंट्स के बीच आराम करना पसंद करते हैं और तरोताजा महसूस करना चाहते हैं।
एक्सप्लोर लाइफस्टाइल के सीईओ और फाउंडर पंकज बलवानी ने कहा, " अब तक इस डिवाइस का प्रदर्शन बहुत संतोषजनक रहा है। एयरोफिट प्रो को दुनिया भर में 45 हजार से ज्यादा एथलीटों और आम लोगों द्वारा इस्तेमाल में लाया गया है। इस डिवाइस का इस्तेमाल करने वालों में विश्व स्तर के एथलीट और ओलंपियन शामिल है। मुझे विश्वास है कि हम एयरोफिट एक्टिव भी एयरोफिट प्रो की तरह सफलता हासिल करेगा।