सिर्फ 4,444 रुपये में लांच हुआ यह स्मार्टफोन, चेहरा देखकर खुलेगा लॉक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 05 Jan 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
Xolo Era 4X Launched in India with Face unlock at Rs 4,444
xolo era 4x

    यदि आप भी किसी सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava के ब्रांड Xolo ने भारतीय मोबाइल बाजार में एक नए स्मार्टफोन के साथ वापसी की है। Xolo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Xolo Era 4X लांच किया है। Xolo Era 4X की बिक्री अमेजॉन इंडिया से 9 जनवरी से होगी। फोन के साथ 30 का मनी बैक ऑफर भी मिल रहा है यानि 30 दिन के अंदर फोन को वापस भी किया जा सकता है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट के अलावा फेस अनलॉक भी मिलेगा

    Xolo Era 4X की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    xolo era 4x
    xolo era 4x

    Xolo Era 4X की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोव में डुअल 4G VoLTE सपोर्ट, डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। कंपनी ने Xolo Era 4X के प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज का अभी खुलासा नहीं किया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Flipkart का शानदार ऑफर, 1 रुपये में मिल रहा 1 लीटर सरसो का तेल

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस फोन की कीमत 4,444 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें