शाओमी का स्मार्ट स्पीकर लॉन्च, सभी स्मार्ट डिवाइस को आवाज से करता है कन्ट्रोल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 15 Jul 2022 05:11 PM IST
सार

इस स्मार्ट स्पीकर में 1.5 इंच का मोनो स्पीकर और बिल्ट इन स्मार्ट वॉयर असिस्टेंट (गूगल असिस्टेंट) और दो माइक दिए गए हैं। इस स्पीकर के IR कंट्रोल के क्रोमकास्ट फंक्शन का इस्तेमाल करके आप इसे दूसरे कंपैटिबल डिवाइस से भी कॉन्टेंट कर सकते हैं।

Xiaomi Smart Speaker IR Control launch in india at rs 4999
Xiaomi Smart Speaker (IR Control) - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    चाईनीज स्मार्टफोन और टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने नए स्मार्ट स्पीकर Xiaomi Smart Speaker (IR Control) को भारत में लॉन्च कर किया है। यह स्पीकर वॉइस असिस्टेंट कमांड्स के साथ आता है और इसमें IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Xiaomi Smart Speaker की मदद से घर के लगभग सभी स्मार्ट डिवाइस को कन्ट्रोल किया जा सकता है। यूजर अब अपनी वॉयस कमांड से ही घर के सभी स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल कर सकेंगे। इस स्पीकर में स्मार्ट होम कंट्रोल सेंट्रल, बैलेंस साउंड फील्ड, एलईडी क्लॉक डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स हैं। चलिए जानते हैं Xiaomi Smart Speaker (IR Control) में आपको और क्या स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं।

    Xiaomi Smart Speaker (IR Control) की कीमत

    शाओमी की तरफ से आने वाले इस स्मार्ट स्पीकर को 4,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Xiaomi Smart Speaker को शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट, एमआई होम (Mi Homes), ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। यह स्मार्ट स्पीकर ऑल ब्लैक कलर में आता है।

    Xiaomi Smart Speaker (IR Control) की स्पेसिफिकेशन

    इस स्मार्ट स्पीकर में 1.5 इंच का मोनो स्पीकर और बिल्ट इन स्मार्ट वॉयर असिस्टेंट (गूगल असिस्टेंट) और दो माइक दिए गए हैं। इस स्पीकर के IR कंट्रोल के क्रोमकास्ट फंक्शन का इस्तेमाल करके आप इसे दूसरे कंपैटिबल डिवाइस से भी कॉन्टेंट कर सकते हैं। इस स्पीकर में एक एलईडी डिजिटल क्लॉक भी मिलती है। इस स्पीकर में चार फिजिकल बटन भी मिलती हैं, जिनसे इसके वॉल्यूम, म्यूजिक और माइक्रोफोन को कंट्रोल किया जा सकता है। इस स्पीकर का वजन लगभग 6 किलो है। कनेक्टविटी की बात करें तो Xiaomi Smart Speaker (IR Control) में ब्लूटूथ 5.0 और बिल्ट इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें