14 फरवरी को भारत में लॉन्च हो सकते हैं शाओमी Redmi 5 और Redmi 5 Plus

Xiaomi ने भारत में अपने नए फोन की लॉन्चिंग के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी इनवाइट और सोशल मीडिया पर लॉन्चिंग के लिए '5' लोगो का इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 14 फरवरी को होने वाली इवेंट में कंपनी रेडमी 5 लॉन्च करेगी। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि इस फोन के साथ शाओमी रेडमी 5 प्लस लॉन्च करेगी या नहीं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में शाओमी ने चीन में रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस लॉन्च किए थे। इन दोनों स्मार्टफोन के खास फीचर की बात करें तो Redmi 5 और Redmi 5 Plus में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा कम रौशनी में भी फोटोग्राफी संभव होगी।
Redmi 5 और Redmi 5 Plus की स्पेसिफिकेशन

दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन में कोई खास अंतर नहीं है। दोनों में डुअल सिम सपोर्ट है। रेडमी 5 में जहां 5.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है, वहीं रेडमी 5 प्लस में 5.99 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है। रेडमी 5 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, जबकि रेडमी 5 प्लस में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो दोनों में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रेडमी 5 में 3300 एमएएच की और रेडमी 5 प्लस में 4000 एमएएच बैटरी है।
Redmi 5 और Redmi 5 Plus की कीमत

Redmi 5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत CNY 799 यानी करीब 7,800 रुपये और 3GB/32GB वेरियंट की कीमत CNY 899 यानी करीब 8,800 रुपये होगी। रेडमी 5 प्लसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 999 यानी करीब 9,700 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की CNY 1,299 यानी करीब 12,700 रुपये होगी।