Xiaomi का यह बजट स्मार्टफोन हुआ 200 रुपये महंगा, जानें नई कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Nov 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 9A 3GB Ram 32GB Storaege Variant Receives Rs 200 Price Increase in India
Redmi 9A - फोटो : Redmi

    यदि आप भी शाओमी के बजट फोन Redmi 9A को खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन अभी तक नहीं खरीद पाएं हैं तो अब आपको यह फोन और महंगा पड़ने वाला है। फेस्टिव सेल के खत्म होते ही शाओमी ने अपने Redmi 9A की कीमत में इजाफा कर दिया है। Redmi 9A को सितंबर महीने में 6,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन Redmi 9A की कीमत 6,999 रुपये हो गई है, हालांकि 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट कीमत अभी भी 7,499 रुपये है यानी सिर्फ बेस वेरियंट (2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) की कीमत में ही इजाफा हुआ है।

    Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi 9A में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि 3 सालों तक इस बैटरी की क्षमता कम नहीं होगी। फोन नेचर ग्रीन, सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें