नए अवतार में आया शाओमी का यह 4,999 रुपये वाला फोन, आज है पहली सेल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 01 Feb 2018 10:14 AM IST
Xiaomi Redmi 5A Goes to sale in India via flipkart and mi.com with New Rose Gold Variant
Xiaomi Redmi 5A

    Xiaomi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A अब नए अवतार में भारत आया है। रेडमी 5ए अब रोज गोल्ड वेरियंट में भी मिलेगा और इसकी पहली सेल आज ही है। फोन की बिक्री गुरुवार को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई.कॉम से होगी। इस फोन के खासियत की बात करें तो कंपनी ने 8 दिन की बैटरी बैकअप का दावा किया है और यह शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।

    शाओमी रेडमी 5ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

     Xiaomi Redmi 5A
    Xiaomi Redmi 5A

    इस फोन में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 87 दिन के बैकअप का दावा किया है।

    फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन की कीमत 4,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके लिए लगातार 13 बार 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। वहीं कैशबैक 100 रुपये के 10 रिचार्ज वाउचर के रूप में मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें