Xiaomi ने लॉन्च किया 27 इंच का 4K मॉनिटर, रेडमी मॉनिटर भी आया बाजार में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Dec 2021 09:52 AM IST
सार

शाओमी का मॉनिटर PANTONE सर्टिफाइड डिस्प्ले है। इसमें प्रोफेशनल और नॉर्मल मोड में स्विच करने के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। मॉनिटर एलसीडी पैनल वाला है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है।

विज्ञापन
Xiaomi Monitor 27 Inch 4K With Professional Mode and Redmi Monitor 27 Inch Pro Launched
Xiaomi Monitor - फोटो : redmi

    विस्तार

    Xiaomi ने 27 इंच का 4K मॉनिटर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने रेडमी ब्रांड के तहत भी Redmi Monitor 27 इंच में पेश किया है। दोनों मॉनिटर की लॉन्चिंग चीन में हुई है। शाओमी का मॉनिटर PANTONE सर्टिफाइड डिस्प्ले है। इसमें प्रोफेशनल और नॉर्मल मोड में स्विच करने के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। मॉनिटर एलसीडी पैनल वाला है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। Redmi Monitor Pro को 2के रिजॉल्यूशन के साथ पेश किया गया है।

    Xiaomi Monitor 27 इंच 4K और Redmi Monitor 27 इंच की कीमत

    Xiaomi Monitor 27 इंच 4K डिस्प्ले की कीमत चीन में 3,499 चीनी युआन यानी करीब 41,200 रुपये है, हालांकि लिमिटेड पीरियड के लिए इसकी बिक्री 2,999 चीनी युआन यानी करीब 35,300 रुपये में होगी। मॉनिटर के साथ तीन साल की वारंटी मिल रही है। Redmi Monitor 27 इंच की कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 18,800 रुपये रखी गई है, लेकिन ऑफर के तहत इसकी बिक्री 1,399 युआन यानी करीब 16,500 रुपये में होगी। इसके साथ भी तीन साल की वारंटी है।

    विज्ञापन

    Xiaomi Monitor 27 इंच 4K की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Monitor की साइज 27 इंच की है जिसका रिजॉल्यूशन 4K (3840x2160 पिक्सल) है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी IPS LCD है और इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। इसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसके साथ DCI-P3 कलर गोमट और 100 परसेंट sRGB भी है। डिस्प्ले को ब्लू लाइट प्रोटेक्शन सर्टिफिकेट भी मिली है। इसके साथ DC डिमिंग और VESA DisplayHDR 400 भी है। कनेक्टिविटी के लिए दो HDMI 2.1, एक DisplayPort 1.4, एक USB टाईप-C पोर्ट, दो USB टाईप-A पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक है। इसके साथ 90W पावर आउटपुट वाला केबल है। पोर्ट को बंद करने के लिए मॉनिटर में मैग्नेटिक कवर भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi Monitor 27 इंच Pro की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Monitor इंच Pro में 27 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2K है। इसकी ब्राइटनेस 300 निट्स है। इसके साथ भी DC डिमिंग, आई प्रोटेक्शन, 100 परसेंट sRGB कलर गोमट है। इसमें एक HDMI 1.4, एक डिस्प्ले पोर्ट 1.2 और एक 3.5mm ऑडियो जैक है। इस मॉनिटर में भी पोर्ट को बंद करने के लिए मॉनिटर में मैग्नेटिक कवर भी दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें