Xiaomi ने लॉन्च किया 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला चश्मा, 15X जूम भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Aug 2022 09:40 AM IST
सार

Xiaomi Mijia के साथ 5x ऑप्टिकल जूम और 15x हाइब्रिड जूम मिलेगा। कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि Xiaomi Mijia ग्लास की कीमत 2,699 चीनी युआन यानी करीब 31,500 रुपये है, हालांकि भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Xiaomi Mijia Glasses With 50 Megapixel Quad Bayer Camera Launched
Xiaomi Mijia Glasses - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अब एक स्मार्ट ग्लास (चश्मा) पेश किया है। Xiaomi Mijia को कंपनी की वेबसाइट XiaomiYouPin पर लिस्ट कर दिया गया है और इसकी बिक्री क्राउडफंडिंग के जरिए तीन अगस्त से होगी। कहा जा रहा है कि Xiaomi Mijia में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिसके साथ वाइड एंगल का सपोर्ट होगा। इस चश्मे में एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी होगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। Xiaomi Mijia का कुल वजन 100 ग्राम होगा।

    Xiaomi Mijia की खासियतें

    Xiaomi Mijia के साथ 5x ऑप्टिकल जूम और 15x हाइब्रिड जूम मिलेगा। कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि Xiaomi Mijia ग्लास की कीमत 2,699 चीनी युआन यानी करीब 31,500 रुपये है, हालांकि भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    शाओमी के इस स्मार्ट चश्मे से यूजर्स रियल टाइम में वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसमें बैकट्रैकिंग फीचर भी है। Xiaomi Mijia को स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इस चश्मे के साथ ऑग्युमेंट रियलिटी (AR) का भी सपोर्ट है। यह ग्लास रियल टाइमें अंग्रेजी से चाइनीज के बीच अनुवाद कर सकेगा। Xiaomi Mijia को अपडेट भी दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi Mijia में सोनी माइक्रो OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है जो कि ऑप्टिकल प्रिज्म फ्री है। इसकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स है तो धूप का इस पर असर नहीं होगा। ब्लू लाइट के लिए इसे Rheinland का सर्टिफिकेशन भी मिला है। Xiaomi Mijia में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाी के अलावा ब्लूटूथ 5.0 और 10,200mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है। यह चश्मा 100 मिनट लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें