17 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi Mi Band 4, जानें खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 10 Sep 2019 03:34 PM IST
Xiaomi Mi Band 4 Launch In September Know Price Specifications
Xiaomi Mi Band 4 - फोटो : social media

    चीनी टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) भारत में बहुचर्चित एमआई बैंड 4 (Mi Band 4) को लॉन्च करने वाली है। कंपनी फिटनेस बैंड के साथ अन्य गैजेट्स को भी पेश कर सकती हैं। शाओमी एमआई बैंड 4 को 17 सितंबर को भारतीय बाजार में उतारेगा। लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी के मुख्य अधिकारी मनु कुमार जैन ने अपने टविटर अकाउंट पर शेयर की है। शाओमी एमआई बैंड 3 और एमआई बैंड 2 मार्केट में पहले से ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

    इसके अलावा शाओमी इंडिया के मुख्य अधिकारी मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने की जानकारी दी है। बता दें कि कंपनी ने एमआई बैंड 4 को पहले चीन में लॉन्च किया है।

    आपको बता दें कि शाओमी ने इस बैंड को विभिन्न वेरियंट्स के साथ चीन में लॉन्च किया है। शाओमी ने एमआई बैंड 4 ब्लूटूथ सपोर्ट वाले वेरियंट की कीमत 169 चीनी युआन (1,700 रुपये) और एनएफसी सपोर्ट वाले वेरियंट की 299 चीनी युआन (2,300 रुपये) रखी है। इसके अलावा कंपनी ने अवेंजर्स सीरीज स्पेशल एडिशन को भी पेश किया है। शाओमी ने इस स्पेशल वेरियंट की कीमत 3,500 चीनी युआन (3,500 रुपये) रखी है।

    एमआई बैंड 4 में 0.95 इंच एमोलेड टच स्क्रीन कलर डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 240x120 पिक्सल है। वहीं, इस बैंड को कई कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिनमें ऑरेंज, पर्पल और ब्लैक कलर शामिल है। ग्राहकों को एमआई बैंड 4 में हार्ट रेट सेंसर और स्टेप काउंटर आदि फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही एमआई बैंड 4 में डिजिटल एस्सिटेंट और वॉयस कमांड इंस्टॉल है।

    कनेक्टिविटी के लिए शाओमी ने इस बैंड में ब्लूटूथ और एनएफसी सपोर्ट दिया है। इसके अलावा यह बैंड वॉटर रस्सिटेंट है। स्विमिंग की परफॉर्मेंस को सुधारने के लिए इस बैंड में सिक्स-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर मिलेगा, जिससे स्विमिंग स्ट्रोक्स काउंट किया जा सकेगा।

    शाओमी एमआई बैंड 4 की बैटरी

    एमआई बैंड 4 में 135 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो कि सिंगल चार्ज में पूरे 20 दिन तक चलेगी। इससे पहले शाओमी ने एमआई बैंड 3 में 110 एमएएच की बैटरी दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें