8GB रैम और 4480mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा Xiaomi Mi 7

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अब प्रमुख मोबाइल कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है। यूजर्स अब शाओमी के स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार करने लगे है। अब साल 2018 में कंपनी के शानदार स्मार्टफोन Xiaomi Mi 7 को लेकर खबर है कि इस फोन में 8 जीबी रैम होगी और 4480 एमएएच की दमदार बैटरी होगी। इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर एक स्क्रीनशॉट सामने आया है।
शाओमी एमआई 7 की स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mi 7 में 5.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम मिलेगी। वहीं यह फोन 64GB, 128GB और 256GB के स्टोरेज वेरयंट में आएगा। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि कंपनी इस फोन को एंड्रॉयड नूगट के साथ लॉन्च करेगी या फिर एंड्रॉयड ओरियो के साथ।
इसके अलावा शाओमी एमआई 7 में 4480mAh की बैटरी होगी जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि Mi 7 के साथ Mi 7 Plus भी लॉन्च होगा। फोन की लॉन्चिंग अप्रैल में हो सकती है।