सिर्फ 999 रुपये में मिलेगी श्याओमी की ये अनोखी डिवाइस, जानिए क्या है खास

चीनी स्मार्टफोन कंपनी श्याओमी ने नया MI VR Play हैडसेट लॉन्च किया है। हेडसेट में ज़िपर डिजाइन है, जिससे की इसमें स्मार्टफोन को अच्छे से रखा जा सकता है। साथ ही इसे Lycra फैब्रिक से बनाया गया है, जिससे की यह काफी हल्का भी है।
कीमत और खासियत

इस हैडसेट में यूजर 4.7 से लेकर 5.7 इंच के स्मार्टफोन्स इस्तेमाल कर सकता है। इसमें ऐंटी-ग्लेयर एस्फेरिकल लेंस लगे हैं, जिनकी टॉलरंस 0.01mm है। फोन का कंट्रोल बढ़ाने के लिए इसमें इसमें एक मेटल बटन भी लगा है।
इस्तेमाल के दौरान फोन के बटन न दबें इसके लिए अंदर नॉन स्लिप पैड्स लगाए गए हैं। Mi VR Play की कीमत 999 रुपये रखी गई है। इसे अभी कंपनी की वेबसाइट और Mi Store से खरीदा जा सकता है।