Xiaomi का मेगा इवेंट: Xiaomi 12 Pro 5G से लेकर टीवी और टैब भी होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट
Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi Pad 5 और Xiaomi Smart TV 5A की लॉन्चिंग आज भारत में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इवेंट का लाइव प्रसारण Xiaomi के सोशल मीडिया हैंडल और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

विस्तार
शाओमी आज यानी 27 अप्रैल को भारत में मेगा इवेंट का आयोजन कर रहा है। शाओमी के इस इवेंट में Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi Pad 5 और Xiaomi Smart TV 5A जैसे प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं। Xiaomi 12 Pro 5G को चीन में पिछले साल दिसंबर में Xiaomi 12 और Xiaomi 12X के साथ लॉन्च किया गया था। Xiaomi Pad 5 की लॉन्चिंग भी पिछले साल ग्लोबली हो चुकी है। Xiaomi Smart TV 5A भी पहले भारत में लॉन्च हो चुका है और अब सीरीज के तहत नए मॉडल पेश किए जाएंगे।
कैसे देखें Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi Pad 5 और Xiaomi Smart TV 5A की लॉन्चिंग
Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi Pad 5 और Xiaomi Smart TV 5A की लॉन्चिंग आज भारत में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इवेंट का लाइव प्रसारण Xiaomi के सोशल मीडिया हैंडल और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
Xiaomi 12 Pro 5G की कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि इसका बेस वेरियंट 65,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च होगा। Xiaomi 12 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें MIUI 13 मिलेगा। फोन में 6.73 इंच की WQHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसकी ब्राइटनेलस 1,500 निट्स होगी। फोन में स्नैपड्रैगन Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम और तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्ल का Sony IMX707 सेंसर होगा।
Xiaomi Pad 5 की कीमत 30,000 रुपये के करीब बताई जा रही है जो कि बेस वेरियंट यानी 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत होगी। Xiaomi Pad 5 को भारत में भी ग्लोबल फीचर्स के साथ ही लॉन्च किया जाएगा।
टैब में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 11 इंच की WQHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ डॉल्बी विजन और HDR10 का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ फेस अनलॉक और स्प्लिट स्क्रीन जैसे मल्टी टास्किंग फीचर्स भी मिलेंगे।
इस टैब में स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ 6 जीबी LPDDR4X रैम का सपोर्ट होगा। इस इवेंट में Xiaomi Smart TV 5A भी लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि स्मार्ट टीवी को तीन साइज और पहले वाले मॉडल के मुकाबले अधिक रैम और स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।