Xiaomi 12 Pro 5G: 120W की चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च, डॉल्बी ऑडियो भी मिलेगा, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Apr 2022 03:42 PM IST
सार

Xiaomi 12 Pro में MIUI 13 मिलेगा। इसमें 6.73 इंच की WQHD+ E5 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,500 निट्स है।

विज्ञापन
Xiaomi 12 Pro 5G Launched in India price and specifications
Xiaomi 12 Pro - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    शाओमी इंडिया ने अपने मेगा इवेंट में Xiaomi 12 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ नए टैबलेट और स्मार्ट टीवी को भी पेश किया गया है। Xiaomi 12 सीरीज के तहत Xiaomi 12 Pro को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज क तहत अन्य दो फोन Xiaomi 12 और Xiaomi 12X लॉन्च हुए थे। Xiaomi 12 Pro के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

    Xiaomi 12 Pro 5G की कीमत

    Xiaomi 12 Pro 5G
    Xiaomi 12 Pro 5G - फोटो : Xiaomi

    Xiaomi 12 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 62,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 66,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत 4,000 रुपये की छूट मिलेगी और ICICI बैंक के कार्ड के साथ 6,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसकी बिक्री 2 मई से होगी।

    विज्ञापन

    Xiaomi 12 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi 12 Pro 5G
    Xiaomi 12 Pro 5G - फोटो : Xiaomi

    Xiaomi 12 Pro में MIUI 13 मिलेगा। इसमें 6.73 इंच की WQHD+ E5 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,500 निट्स है। इस पर भी प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस है। इसमें लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) बैकप्लेन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसका इस्तेमाल एपल अपने प्रीमियम आईफोन में करता है। Xiaomi 12 Pro में स्नैपड्रैगन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें