आईफोन 7 प्लस से निकला धुआं, क्या इसकी भी रुक सकती है Plane में एंट्री

Galaxy Note 7 के फटने के बाद अब iPhone 7 Plus में भी आग लगने और धुआं निकलने की रिपोर्ट है। एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें आईफोन 7 प्लस जलते हुए दिख रहा है। धुआं निकलने वाले iPhone 7 Plus का वीडियो ट्विटर पर @briannaolivas_ हैंडल से पोस्ट किया गया है।
ट्वीट में लिखा गया है, ‘आज सुबह बिना यूज किए ही मेरा iPhone 7 Plus फट गया। इसे एक्सप्लेन करने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है।' वीडियो को अब तक 31 हजार बार री-ट्वीट किया गया है, 33 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में फोन से धुआं निकलते साफ तौर पर देखा जा सकता है।
So my IPhone 7 plus blew up this morning 🤗 was not even using it, literally no explanation for this pic.twitter.com/sQ8CJt4Y69 — Bree✨ (@briannaolivas_) February 23, 2017
क्या गैलेक्सी नोट 7 की तरह आईफोन 7 प्लस भी फ्लाइट में होगा बैन?
बता दें कि फटने के बाद सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को फ्लाइट में इस्तेमाल पर रोक लगा था, हालांकि कुछ दिनों बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उड़ानों में गैलेक्सी नोट 7 के इस्तेमाल पर लगी रोक को कुछ समय के लिए हटा भी दिया है। अब आईफोन 7 प्लस के यूजर्स की चिंता बढ़ गई है कि कही डीजीसीए इस फोन पर फ्लाइट में रोक ना लगा दे।
बैटरी की प्रॉब्लम को सोल्व करेगा ऐप्पल

फोन से धुआं निकलने के बाद खबर है कि ऐप्पल अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन iPhone 6 और 7 में हो रही बैटरी की समस्या को हमेशा के लिए दूर करने की तैयारी में है। बता दें कि कुछ दिन पहले iPhone 6 और 6 Plus फोन में भी बैटरी की समस्या आई थी। इन फोन की बैटरी चार्ज करने के कुछ मिनट बाद ही अचानक से खत्म हो रही थी।