सिर्फ 8,499 रुपये में लॉन्च हुआ 32 इंच का यह ब्रांडेड स्मार्ट टीवी, 30W का स्पीकर भी मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 20 Sep 2022 01:26 PM IST
सार

Westinghouse की पाई सीरीज के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी में 512MB रैम और 4GB की स्टोरेज है। इसके अलावा टीवी में 3 HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट दिए गए हैं। टीवी के साथ डिजिटल न्वाइज फिल्टर भी दिया गया है। इसमें क्वॉडकोर A35 प्रोसेसर है। इस टीवी में दो स्पीकर हैं जिनकी कुल क्षमता 30 वॉट की है।

विज्ञापन
Westinghouse Launches 32 inch Pi Series Smart TVs in India
Westinghouse 32 inch Pi Series Smart TV - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अमेरिकी ब्रांड Westinghouse ने भारत में अपना एक स्मार्ट टीवी लॉन्च किया हैं। Westinghouse Pi Series के 32 इंच स्मार्ट टीवी (WH32SP17) को महज 8,499 रुपये में लॉन्च किया है। Westinghouse के इस टीवी के साथ एचडी रेडी पैनल मिलेगा और हाई क्वॉलिटी का साउंड मिलेगा। Westinghouse के इस टीवी की बिक्री 23 सितंबर से अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में होगी।

    Westinghouse Pi Series के फीचर्स

    Westinghouse की पाई सीरीज के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी में 512MB रैम और 4GB की स्टोरेज है। इसके अलावा टीवी में 3 HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट दिए गए हैं। टीवी के साथ डिजिटल न्वाइज फिल्टर भी दिया गया है। इसमें क्वॉडकोर A35 प्रोसेसर है। इस टीवी में दो स्पीकर हैं जिनकी कुल क्षमता 30 वॉट की है। टीवी के साथ गूगल प्ले-स्टोर का भी सपोर्ट मिलेगा। इस टीवी में Youtube, Prime Video, Sony Liv, Zee5 और ErosNow जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

    विज्ञापन

    इस नए टीवी के अलावा Westinghouse के अन्य टीवी मॉडल को भी छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। 24 इंच वाला (WH24PL01) टीवी महज 5,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 20W का स्पीकर है और ऑटोमेटिक वॉल्यूम कंट्रोल की भी सुविधा है। इसके साथ एचडी रेडी पैनल मिलेगा। वहीं 32 इंच वाला WH32PL09 इस सेल में 6,999 रुपये में मिलेगा। इसमें LED पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन HD है। इसमें 20W का स्पीकर है और ब्राइटनेस 350 निट्स है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें