संजू फिल्म देखने वालों को फ्री में मिल सकता है रेडमी नोट 5 प्रो

रणबीर कपूर की संजय दत्त की बायोपिक संजू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। वहीं कई लोगों ने पूरी फिल्म को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया था। खैर ये सब अलग बातें हैं। वैसे आपने हाल ही में संजू फिल्म देखी है या देखने वाले हैं तो आपके पास रेडमी नोट 5 प्रो जीतने का शानदार मौका है। तो आइए जानते हैं संजू फिल्म देखने पर आपको फ्री में कैसे मिल सकता है रेडमी नोट 5 प्रो?

दरअसल रेडमी इंडिया ने एक कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत अगर आपने फिल्म देख ली है या देखने वाले हैं तो आपको फिल्म के टिकट की फोटो क्लिक करनी है और टिकट की फोटो को #NayaNote के साथ ट्वीट करना है। आप चाहें तो अपनी ओर से ट्वीट में कुछ लिख भी सकते हैं। बस, इसके बाद शाओमी इंडिया लकी ड्रॉ निकालेगी और आपको रेडमी नोट 5 प्रो जीतने का मौका मिलेगा।
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी रैम मिलेगी। इस फोन में आईफोन X जैसा डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।
इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।