Vodafone ने 1,590 रु. की इफेक्टिव प्राइस में पेश किया 4G फोन

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Dec 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
Vodafone and itel Mobile join hands to offer A20 4G Smartphone at effective price of Rs 1590
itel a20

    एयरटेल की राह पर चलते हुए वोडाफोन ने फिर से इफेक्टिव प्राइस पर 4जी स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। इसके लिए कंपनी ने आईटेल मोबाइल के साथ पार्टनरशिप की है जिसके तहत 1,590 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर आईटेल ए20 लॉन्च किया गया है। वैसे कंपनी ने कहा है कि इस फोन की वास्तविक कीमत 3,690 रुपये है।

    ऐसे 1,590 रुपये का पड़ेगा आईटेल ए20 4जी फोन

    vodafone
    vodafone

    सबसे पहले आपको बता दें कि फोन खरीदने के लिए आपको शुरुआत में 3,690 रुपये देने होंगे। उसके बाद कैशबैक के जरिए आपको 2,100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैशबैक के लिए आपको फोन खरीदने के बाद अगले 18 महीने तक हर महीने 150 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। 18 महीने बाद आपको 900 रुपये कैशबैक के रूप में मिलेंगे। उसके बाद अगले 18 महीने के बाद 1,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह आपको 2,100 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। हालांकि कैशबैक एम वॉलेट में आएगा।

    विज्ञापन

    आईटेल ए20 की स्पेसिफिकेशन

    itel a20
    itel a20

    इस फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड नूगट 7.0, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। फोनव में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर और 1500 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन में एलईडी लाइट के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में VGA कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें