वीवो ने कम कीमत में लॉन्च किया 256GB वाला फोन, बैटरी और प्रोसेसर भी है शानदार
Vivo Y77e 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 5G प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Vivo Y77e 5G में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8 जीबी तक की रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

विस्तार
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने अपने नए फोन Vivo Y77e 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इस फोन को घरेलू मार्केट में ही लॉन्च किया है। Vivo Y77e 5G में मीडियाटेक Dimensity 810 5G प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Vivo Y77e 5G में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक की रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। चलिए जानते हैं इस Vivo Y77e 5G में और क्या-क्या फीचर मिलने वाले हैं।
Vivo Y77e 5G को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,699 युआन यानी करीब 20,000 रुपये है। जबकि कंपनी ने फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। फोन को क्रिस्टल ब्लैक, क्रिस्टल पाउडर और समर सी ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Vivo Y77e 5G को लेटेस्ट एंड्रायड 12 आधारित OriginOS के साथ पेश किया गया है। Vivo Y77e 5G में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो (1,080x2,408 पिक्सल), 60Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सेंपलिंग रेट के साथ आती है। Vivo Y77e 5G में 6nm वाला ऑक्टाकोर मीडियाटेक का Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक LPDDR4 रैम और 256 जीबी तक की UFS 2.2 स्टोरेज भी है।