विवो Y600i: 8,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नया फोन, कितनी है कीमत? जानें खासियत

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Fri, 25 Sep 2026 04:09 PM IST
सार

वीवो ने अपनी वाई-सीरीज के तहत एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन विवो Y600i लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 8,000mAh की विशाल बैटरी, डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से।

Vivo Y600i Launched 8,000mAh Battery, 120Hz Display, Check Price, Specs, Features
विवो Y600i लॉन्च - फोटो : विवो चाइना

    विस्तार

    चीन में विवो ने अपनी वाई सीरीज का नया स्मार्टफोन विवो Y600i लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन को स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। विवो Y600i को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और यह सिर्फ एक रैम-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री अगले सप्ताह चीन में शुरू होगी।

    कितनी है विवो Y600i की कीमत?

    विवो Y600i की चीन में कीमत सीएनवाई 1,999 यानी करीब 29,000 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन की बिक्री 30 सितंबर से विवो चाइना ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें बेबीज ब्रेथ, क्लियर ब्लू और पोलर नाइट ब्लैकशामिल हैं।

    120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.87-इंच डिस्प्ले

    • विवो Y600i में 6.87-इंच HD+ LCD टचस्क्रीन दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 720 x 1,592 पिक्सल है और डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में 19.9:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 16.7 मिलियन कलर्स और 83 प्रतिशत एनटीएससी कलर सैचुरेशन मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन को IP68 प्लस IP69 रेटिंग भी मिली है। यह फोन को धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
    • इसके अलावा फोन में 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। इसके प्रोसेसर में छह एफिशिएंसी कोर हैं, जिनकी क्लॉक स्पीड 1.95GHz तक है। वहीं, दो परफॉर्मेंस कोर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 613 GPU दिया गया है। फोन में 6GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
    • सॉफ्टवेयर की बात करें तो विवो Y600i OriginOS 6 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।
    • फोटोग्राफी के लिए विवो Y600i के पीछे सिंगल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे में CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम तक का सपोर्ट मिलता है।
    • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.05 है और यह 2x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फोन से अधिकतम 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

    8,000mAh की बड़ी बैटरी

    • बैटरी की बात करें तो यह इसकी बड़ी खूबियों में शामिल है। फोन में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
    • कनेक्टिविटी के लिए विवो Y600i में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। लोकेशन और नेविगेशन के लिए फोन में जीपीएस, बेईडौ, ग्लोनास, गैलीलियो और क्यूजेडएसएस का सपोर्ट मिलता है। फोन में कई सेंसर भी दिए गए हैं। इनमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और IR ब्लास्टर शामिल हैं।
    • विवो Y600i का डाइमेंशन 169.55 x 79.2 x 8.69mm है। फोन का वजन करीब 229 ग्राम है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें