Vivo ने भारत में लॉन्च किया एक सस्ता स्मार्टफोन, इसमें है 50 मेगापिक्सल सुपर नाइट कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Sep 2022 03:44 PM IST
सार

Vivo Y22 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ सुपर नाइट मोड है। इसके अलावा वीवो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है। बता दें कि Vivo Y22 इंडोनेशिया को पिछले सप्ताह ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Vivo Y22 launched in India with 50mp camera price and features
Vivo Y22 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    वीवो इंडिया ने अपने नए फोन Vivo Y22 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Vivo Y22 कंपनी की वाय सीरीज का नया मेंबर है। Vivo Y22 के साथ प्रीमियम लुक दिया गया है। इसके अलावा इसके साथ 2.5D ट्रेंडी डिजाइन भी है। Vivo Y22 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ सुपर नाइट मोड है। इसके अलावा वीवो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है। बता दें कि Vivo Y22 इंडोनेशिया को पिछले सप्ताह ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है।

    Vivo Y22 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरियंट की कीमत 14,499 रुपये है। फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में भी पेश किया गया है, हालांकि इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। Vivo Y22 को स्टारलिट ब्लू और मेटावर्स ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ कुछ बैंक के कार्ड्स के साथ 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन

    Vivo Y22 में डुअल सिम सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 89.67 है। Vivo Y22 की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 530 निट्स है। Vivo Y22 में मीडियाटेक हीलियो G85 गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। रैम को 2 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें