10 हजार से कम कीमत में वीवो लॉन्च करेगा दमदार फोन, मिलेगी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

विस्तार
वीवो अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Vivo Y02s को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को 28 जुलाई को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग पहले ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गई है। लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस फोन के अन्य फीचर्स के बारे में...
Vivo Y02s की संभावित कीमत
फोन को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9000 रुपये हो सकती है। यह फोन Vivo Y01 का सक्सेस है, जिसे इस साल मई में 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Vivo Y02s की संभावित स्पेसिफिकेशन
Vivo Y02s को MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मलेगी, जो 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज देखने को मिलेगी।
Vivo Y02s का संभावित कैमरा
इस फोन में 8 मेगापिक्सल का प्रायमरी कैमरा देखने को मिलेगा, जो एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Vivo Y02s की संभावित बैटरी
Vivo Y02s में 5,000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी, जो 10W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन 5W की रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। फोन को 8.19mm स्लिम बॉडी डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन का वजन लगभग 182 ग्राम है। Vivo Y02s की कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ और 3.5mm हेडफोन जैक देखने को मिलेगी।