Vivo Y02: वीवो के सस्ते स्मार्टफोन की जानकारी आई सामने, मिलेगी बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 24 Nov 2022 06:39 PM IST
सार

Vivo Y02 को 28 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इस फोन को 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Vivo Y02 set to launch with 5000mAh battery and 8mp camera under 10000 renders leak
Vivo Y02 - फोटो : Vivo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो जल्द Y-सीरीज के तहत एक और सस्ता फोन Vivo Y02 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को Vivo Y01 के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जा सकता है। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही Vivo Y02 की जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। इस फोन को 28 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इस फोन को 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

    वीवो के इस फोन को अपने पिछले मॉडल Vivo Y01 की तरह ही 10 हजार से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। बता दें कि Vivo Y01 के 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को पिछली साल 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: OPPO Reno 9 Series: ओप्पो ने लॉन्च की शानदार कैमरा फोन सीरीज, जानिए फीचर्स और कीमत    

    लीक्स के अनुसार Vivo Y02 में 6.51 इंच का एचडी प्लस Halo FullView IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में MediaTek Helio P22 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन को एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 के साथ पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Snapdragon 782G: क्वालकॉम बजट फोन के लिए लाया नया प्रोसेसर, मिलेगा 200MP कैमरा सपोर्ट, जानें खूबियां    

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें