बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: शानदार कैमरे और 7200mAh बैटरी के साथ Vivo V80 5G लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Tue, 06 Oct 2026 03:09 PM IST
सार

वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo V80 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर, बेहद स्मूथ 144Hz AMOLED डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए Zeiss के फ्लैगशिप कैमरों से लैस यह डिवाइस किन प्रीमियम मॉडल्स को कड़ी चुनौती देने आया है? आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में...

Vivo V80 5G Launched India: Snapdragon 7 Gen 4, Zeiss Cameras, and Massive 7200mAh Battery
Vivo V80 5G भारत में लॉन्च - फोटो : vivo.com

    अगर आप फोन को बार-बार चार्ज करने से परेशान हैं और नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे, तो वीवो ने शानदार विकल्प पेश किया है। कंपनी ने अपना नया Vivo V80 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसमें दमदार प्रोसेसर के साथ बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और Zeiss के साथ पार्टनरशिप वाले कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की शुरुआती कीमत करीब 62,999 रखी गई है। जो तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।

    किन फीचर्स से है लैस?

    इस प्रीमियम स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित है। कंपनी ने इस प्रोसेसर के साथ फोन को प्रीमियम परफॉर्मेंस सेगमेंट में रखने की कोशिश की है। 8GB LPDDR4X RAM और तेज UFS स्टोरेज के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए यह कॉन्फिगरेशन दिया गया है।

    Vivo V80 5G भारत में लॉन्च
    Vivo V80 5G भारत में लॉन्च - फोटो : vivo.com

    बार-बार चार्जिंग से मिलेगी

    Vivo V80 5G की सबसे खास खूबियों में इसकी बड़ी बैटरी शामिल है। फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी क्षमता की बैटरी इसे उन यूजर्स के लिए खास बनाती है, जो फोन पर लंबे समय तक वीडियो, गेमिंग, सोशल मीडिया और दूसरे काम करते हैं।

    Vivo V80 5G भारत में लॉन्च
    Vivo V80 5G भारत में लॉन्च - फोटो : vivo.com

    144Hz AMOLED डिस्प्ले

    विव V80 5G में 6.59 इंच का फ्लैट अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद नजर आने की उम्मीद है। डिस्प्ले में HDR10+ सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक बताई गई है। फोन का डिस्प्ले फ्लैट डिजाइन में आता है, जो इसे आधुनिक और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर देने की कोशिश करता है।

    साथ ही वीवो ने फोन की बॉडी में प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल किया है। इसके फ्रंट में ग्लास, फ्रेम में एल्युमिनियम चेसिस और रियर में ग्लास दिया गया है। कंपनी ने वीवो V80 5G को कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और प्रीमियम बिल्ड के साथ पेश किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें