नए अवतार में आया Vivo V7+, मनीष मल्होत्रा ने किया है डिजाइन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 05 Feb 2018 04:36 PM IST
Vivo V7 plus Infinite Red Limited Edition Launched in India, designed by Manish Malhotra
Vivo V7 plus Infinite Red

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने पोपुलर Vivo V7+ को भारत में नए अवतार इनफाइनाइट रेड पेश किया है। वीवो वी7 प्लस को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस फोन के सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन की बिक्री अमेजॉन और ऑफलाइन स्टोर से होगी।

    Vivo V7+ Infinite Red की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Vivo V7 plus Infinite Red
    Vivo V7 plus Infinite Red

    Vivo V7 प्लस इनफाइनाइट रेड में 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। अनलॉक के लिए फेस स्कैनर, 1.8Ghz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.2 और 3225mAh की बैटरी है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 24MP का सेल्फी कैमरा है। सेल्फी कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और ब्यूटी 7.0 ऐप इंटीग्रेटेड है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो दिया गया है। फोन की कीमत 22,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें