Vivo V25 Pro 5G जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे जबरदस्त फीचर
Vivo V25 Pro 5G स्मार्टफोन, Vivo S15 Pro का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे वीवो ने हाल ही में इस साल लॉन्च किया था।

विस्तार
चाईनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो जल्द ही अपने नए फोन Vivo V25 Pro 5G को भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है। हालांकि अभी तक वीवो ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। BIS वेबसाइट के अनुसार कंपनी इसे जल्दी ही मार्केट में लाने वाली है। Vivo V25 Pro 5G स्मार्टफोन, Vivo S15 Pro का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे वीवो ने हाल ही में इस साल लॉन्च किया था। इस फोन के चाईनीज वेरियंट में 120Hz की रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक Dimensity 8100 प्रोसेसर दिया गया है। चलिए जानते हैं कि इस फोन को किस स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Vivo V25 Pro 5G की संभवित कीमत
BIS वेबसाइट के अनुसार Vivo V25 Pro 5G को Vivo S15 Pro के चाईनीज वर्जन की कीमत पर ही लॉन्च किया जा सकता है। चाइना में Vivo S15 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,399 युआन (लगभग 39,000 रुपये) और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 42,600 रुपये) थी। Vivo V25 Pro 5G को भारत में इसी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo V25 Pro 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन
Vivo V25 Pro 5G में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस सैमसंग E5 एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इस फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक Dimensity 8100 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। Vivo V25 Pro 5G में तीन रियर कैमरा मिलेंगे, जिसका प्रायमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766V के साथ आएगा।
Vivo V25 Pro 5G की संभावित बैटरी
Vivo V25 Pro 5G में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo V25 Pro 5G में 5G, 4G, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।