RAM 2.0 के साथ लॉन्च हुआ Vivo V23e, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo V23e में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 12 है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

विस्तार
वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V23e को वियतनाम में लॉन्तच कर दिया है। नया फोन Vivo V21e का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे Vivo V21 5G और Vivo V21 के साथ इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। Vivo V23e में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा वीवो के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सलस का है। Vivo V23e में एक्सटेंडेड RAM 2.0 है जिसकी मदद से फोन खुद ही स्टोरेज में से 4 जीबी का इस्तेमाल रैम के लिए जरूरत पड़ने पर कर लेगा।
Vivo V23e की कीमत
Vivo V23e कीमत 8,490,000 वियतनामी डोंग यानी करीब 27,800 रुपये है। फोन को सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। वीवो वियतनाम की वेबसाइट से Vivo V23e को ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
Vivo V23e की स्पेसिफिकेशन
Vivo V23e में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 12 है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
Vivo V23e का कैमरा
वीवो के इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo V23e की बैटरी
Vivo V23e में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Vivo V23e में 4050mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। Vivo के इस फोन का वजन 172 ग्राम है।
- लावा का सबसे महंगा स्मार्टफोन: Lava Agni 5G हुआ लॉन्च, कीमत 19999 रुपये
- 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Infinix Note 11S हुआ लॉन्च, DTS सराउंड साउंड भी मिलेगा
- स्मार्टफोन है या बम: OnePlus Nord 2 में फिर हुआ धमाका, जल गई यूजर की जांघ
- काम की बात: व्हाट्सएप पर बार-बार मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है दोस्त, तो बिना ब्लॉक किए करें ये काम