शानदार कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V20 Pro 5G, मिला 44MP का डुअल सेल्फी कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Dec 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Vivo V20 Pro 5G launched in India at price of Rs 29990 know specifications and offers
Vivo V20 Pro 5G - फोटो : Amar Ujala

    वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo V20 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। Vivo V20 Pro के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसके साथ स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है जो कि एक 5जी प्रोसेसर है। इसके अलावा Vivo V20 Pro 33वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। बता दें कि इस फोन को इसी साल सितंबर में Vivo V20 के साथ थाईलैंड में लॉन्च किया गया था।

    वीवो इंडिया के डायरेक्टर, ब्रांड स्ट्रेटजी, निपुन मार्या ने फोन की लॉन्चिंग पर, 'एक ग्लोबल तकनीकी ब्रांड के रूप में, हम इनोवेशन की सीमाओं से आगे बढ़ने में विश्वास करते हैं। भविष्य की दिशा में एक और साहसिक कदम उठाते हुए, हम V20 प्रो के लॉन्च के साथ अपनी वीवो V20 श्रखृंला का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं। यूजर्स की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए,V20 प्रो को शानदार कैमरा के साथ डिजाइन किया गया है।'

    विज्ञापन

    Vivo V20 Pro की कीमत

    Vivo V20 Pro को भारत में एक ही वेरियंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 29,990 रुपये है। इस फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ मिडनाइट जैज और सनसेट मेलोडी कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo V20 Pro की स्पेसिफिकेशन

    Vivo V20 Pro में एंड्रॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11 दिया गया है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वालिटी एमोलेड है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर 5जी प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Vivo V20 Pro का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Vivo V20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GW1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.89 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में डुअल सेल्फी लेंस है जिसमें मेन लेंस 44 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है।

    Vivo V20 Pro की बैटरी

    वीवो के इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट की फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वजन 170 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें