Redmi और Vivo के तीन गैजेट आज भारत में होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Jul 2022 09:52 AM IST
सार

Redmi K50i 5G को डॉल्बी विजन और मीडियाटेक Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 5080mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट होगा

विज्ञापन
Vivo T1x Redmi K50i 5G and Redmi Buds 3 Lite set to launch in India today here How to Watch
Redmi K50i 5G, Vivo T1x - फोटो : social media

    विस्तार

    भारतीय स्मार्टफोन बाजार में आज यानी 20 जुलाई को बड़ा इवेंट होने जा रहा है। एक तरफ जहां वीवो का Vivo T1x आज भारत में लॉन्च हो रहा है, वहीं रेडमी इंडिया के दो प्रोडक्ट Redmi K50i 5G और Redmi Buds 3 Lite भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इन सभी प्रोडक्ट की लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे होगी जिनका लाइव प्रसारण रेडमी इंडिया और वीवो के सोशल मीडिया हैंडल के अलावा यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

    Vivo T1x को ब्लैक और ब्लू दो कलर में पेश किया जाएगा और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। वीवो के इस फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं Redmi K50i 5G को डॉल्बी विजन और मीडियाटेक Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 5080mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट होगा

    विज्ञापन

    Vivo T1x के संभावित फीचर्स

    Vivo T1x
    Vivo T1x - फोटो : Vivo

    Vivo T1x में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 4 लेयर कूलिंग सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरे के साथ सुपर HDR, मल्टीलेयर पोट्रेट, सुपर नाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। वीवो के इस फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo T1x की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi K50i 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन

    Redmi K50i 5G
    Redmi K50i 5G - फोटो : REDMIINDIA/TWITTER

    Redmi K50i 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन के साथ 67W की टर्बो चार्जिंग मिलेगी जिसे लेकर दावा है कि महज 15 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। रेडमी के इस फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें