Vivo का दिवाली ऑफर: सिर्फ 101 रुपये में खरीदें कोई भी स्मार्टफोन, वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी
वीवो का यह ऑफर 7 नवंबर तक मौजूद रहेगा और इसका फायदा सिर्फ ऑनलाइन स्टोर से उठाया जा सकेगा। वीवो की इस सेल में महज 101 रुपये में भी स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा।

विस्तार
दिवाली के खास मौके पर तमाम मोबाइल कंपनियां अपने फोन पर ऑफर्स दे रही हैं। इस लिस्ट में अब वीवो भी शामिल हो गया है। वीवो ने अपने Vivo X70 series, Vivo V21 range, Vivo Y73 और Vivo Y33s जैसे स्मार्टफोन को फेस्टिव सेल में कई सारे ऑफर्स के साथ लिस्ट किया है। वीवो का यह ऑफर 7 नवंबर तक मौजूद रहेगा और इसका फायदा सिर्फ ऑफलाइन स्टोर से उठाया जा सकेगा। वीवो की इस सेल में महज 101 रुपये में भी स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं वीवो के इस ऑफर के बारे में...
Vivo ने इस सेल के लिए बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है जिसके तहत ग्राहकों को महज 101 रुपये में फोन दिए जाएंगे। अतिरिक्त ऑफर के तहत कुछ बैंक के कार्ड्स के साथ 10 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा इस ऑफर में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा मिलेगी। इस सेल में जियो की ओर से फोन के साथ 10,000 रुपये के फायदे मिलेंगे।
Vivo X70 सीरीज के फोन को सिटी बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक और HDB फाइनेंशियल सर्विस बैंक के कार्ड के साथ 10 फीसदी कैशबैक पर खरीदा जा सकेगा। ग्राहकों को वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा के साथ Zest मनी ईएमआई की के साथ एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी।
- फेसबुक पर लटकी तलवार: फर्जी खबरों और अभद्र भाषा को रोकने में कंपनी फेल, सरकार ने मांगा जवाब
- काम की बात: ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने से पहले फटाफट कर लें ये काम, नहीं तो हो सकती है दिक्कत
- Upcoming Phone: अगले महीने लॉन्च होंगे ये टॉप स्मार्टफोन, पूरी लिस्ट हैं यहां
- काम की बात: ट्र्रूकॉलर के ये फीचर्स हैं बड़े ही शानदार, जान लेंगे तो नहीं होगी कोई परेशानी