Vivo Apex 2019 का टीजर हुआ जारी, शानदार डिस्प्ले के साथ मिलेगा कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 23 Jan 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Vivo Apex 2019 teaser out show bezels less display and elevating camera
Vivo Apex 2019

    Vivo जल्द ही नए स्मार्टफोन के साथ भारत में साल 2019 की शुरुआत करने वाला है। खबर है कि वीवो जल्द ही भारत में वी सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लांच करेगा। बताया जा रहा है कि भारत में लांच होने वाला फोन वीवो वी11 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन होगा। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo Apex 2019 का वीडियो टीजर जारी किया है। कंपनी ने वीवो अपेक्स 2019 का टीजर भी आधिकारिक फेसबुक पर शेयर किया है।

    टीजर वीडियो देखकर लग रहा है कि इस फोन में भी पॉप अप कैमरा मिलेगा और फोन की डिस्प्ले में नॉच भी नहीं होगा। इसके अलावा फोन में कोई फिजिकल होम बटन भी नहीं होगा। बता दें कि Vivo APEX 2019 पहली बार 24 जनवरी को बर्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    वैसे तो Vivo Apex 2019 की स्पेसिफिकेशन की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन अभी तक लीक रिपोर्ट की मानें तो इस फोन में घुमावदार किनारा मिलेगा और फोन का किनारा (बेजल) बहुत ही कम होगा। फोन में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ डुअल रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही वीवो के इस नए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले साल वीवो ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पॉप कैमरे के साथ बाजार में तहलका मचाया था। वीवो ने पहली बार इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ स्मार्टफोन लांच किया था। उसके बाद कंपनी ने पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ वीवो नेक्स को लांच किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें