होली 2021: VingaJoy ने कैरोके के साथ लॉन्च किया पार्टी स्पीकर
कनेक्टिविटी के लिए एफएम रेडियो, यूएसबी और मेमोरी कार्ड का भी सपोर्ट है। इस स्पीकर को लेकर दावा है कि इसमें यूजर्स को हाई बास मिलेगा।

विस्तार
घरेलू कंपनी VingaJoy ने होली के लिए खासतौर पर पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है जिसमें कैरोके का भी सपोर्ट दिया गया है। VingaJoy SP- 6400 के साथ एक कैरोके माइक मिलेगा जिसके साथ तीन मीटर लंबा केबल भी होगा। इसके अलावा इस स्पीकर की क्षमता 16वॉट है। खास बात यह है कि इस पार्टी स्पीकर में माइक्रोफोन का भी सपोर्ट दिया गया है।
किसी भी पार्टी में चार चांद लगाने के लिए इसमें डायनेमिक LED लाइट दी गई हैं जो कि फ्रंट में हैं और डीजे फ्लैश के साथ आती हैं। स्पीकर की RGB LED लाइट के साथ पांच कलर मोड भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है।
ब्लूटूथ के अलावा इस स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए एफएम रेडियो, यूएसबी और मेमोरी कार्ड का भी सपोर्ट है। इस स्पीकर को लेकर दावा है कि इसमें यूजर्स को हाई बास मिलेगा। स्पीकर में एक एलईडी डिस्प्ले भी है जिसके साथ लाइट सेंसर का सपोर्ट है। VingaJoy के इस स्पीकर की कीमत 2,499 रुपये है।
बता दें कि इससे पहले जनवरी में कंपनी ने 20,000एमएएच का पावरबैंक लॉन्च किया है। VingaJoy के इस पावरबैंक का नाम VingaJoy POWER BOOSTER VB-005 है। इस पावरबैंक पॉलीमर बैटरी दी गई है। इस पावरबैंक की कीमत 2,999 रुपये है। VingaJoy POWER Booster पावरबैंक में डुअल इनपुट पोर्ट्स और डुअल यूएसबी पोर्ट है।
- होली 2021: अपनी होली को बनाएं यादगार, जानें आईफोन से बेस्ट फोटोग्राफी के टिप्स
- वोडाफोन आइडिया के ग्राहक अब व्हाट्सएप से कर सकते हैं रिचार्ज, यह है तरीका
- सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ रियलमी 8 सीरीज भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14999 रुपये
- सीसीआई ने माना: व्हाट्सएप की नीति शोषणकारी और भेदभाव वाली, होगी जांच