बास्केटबॉल डिजाइन वाले VingaJoy BT-220 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 24 Aug 2022 04:24 PM IST
सार

VingaJoy BT-220 को बास्केटबॉल शेप्ड और स्पोर्टी फिट डिजाइन में पेश किया गया है। यह वजन में काफी हलका है, इसे खेल या ड्राइविंग करते समय भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, ईयरबड्स में टाइप-सी फास्ट चार्जिंग के साथ अच्छी साउंड क्वालिटी देखने को मिलती है।

विज्ञापन
VingaJoy Basketball shaped BT-220 True Wireless Earbuds launched in india specifications features price
VingaJoy Basketball shaped BT-220 True Wireless Earbuds - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गैजेट एक्सेसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड विंगाजॉय (Vingajoy) ने भारत में अपने नए ईयरबड्स VingaJoy BT-220 को लॉन्च कर दिया है। इस ईयरबड्स को बास्केटबॉल शेप्ड डिजाइन में पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि VingaJoy BT-220 से 20 घंटे का बैटरी बैकअप लिया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट और टच कंट्रोल फीचर की सुविधा मिलती है।

    VingaJoy BT-220 की कीमत

    VingaJoy BT-220 वायरलेस ईयरबड्स को सिंगल रेड कलर में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 2,990 रुपये है। इस ईयरबड्स को प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स में कंपनी की ओर से 6 महीने की वारंटी भी मिलती है।

    विज्ञापन

    VingaJoy BT-220 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    VingaJoy के इस ईयरबड्स को बास्केटबॉल शेप्ड और स्पोर्टी फिट डिजाइन में पेश किया गया है। यह वजन में काफी हलका है, इसे खेल या ड्राइविंग करते समय भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, ईयरबड्स में टाइप-सी फास्ट चार्जिंग के साथ अच्छी साउंड क्वालिटी देखने को मिलती है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 20 घंटे का प्लेबैक और स्टैंडबाय मोड पर 200 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। VingaJoy BT-220 ईयरबड्स में टच कंट्रोल फीचर के साथ एक डुअल इन-बिल्ट माइक का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इस ईयरबड्स में ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विंगाजॉय के को-फाउंडर ललित अरोड़ा ने इसकी लॉन्चिंग के दौरान कहा कि, भारत में खेल, रोमांच और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के लिए ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के प्रयास और विंगाजॉय अपनी प्रोडक्ट लाइन के लिए लगातार नए और इनोवेटिव उत्पाद ला रहा है। ये नए ईयरबड्स यूजर्स को जिम करते हुए और अधिक संगीत सुनने वाले एथलीटों के लिए स्थायित्व और आरामदायक बने रहते हैं। वास्तव में वायरलेस अनुभव के साथ, हम अपने ग्राहकों के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाने की उम्मीद करते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें