Valentine स्पेशल डुअल कैमरे वाले इस फोन की सेल आज

हुवावे ब्रांड के हॉनर का हाल ही भारत में लॉन्च हुआ वैलेंटाइन स्पेशल रेड एडिशन स्मार्टफोन Honor 7X आज सेल के लिए है। फोन की बिक्री अमेजॉन से आज दोपहर 1 बजे से होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया है डुअल कैमरा सेटअप और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली शानदार डिस्प्ले है। फोन के साथ एयरटेल की ओर से 90 जीबी फ्री डाटा मिल रहा है।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, किरिन 659 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है।
कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।