Upcoming Phone: इस महीने भारत में लॉन्च होंगे ये 10 स्मार्टफोन, DSLR जैसा मिलेगा कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Feb 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
Upcoming smartphone in India from Samsung Xiaomi Oppo Realme and vivo in February 2022
Realme 9 Pro+ - फोटो : amarujala

    January 2022 की धमाकेदार शुरुआत के बाद अब फरवरी की शुरुआत हो गई है। ओप्पो ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ फरवरी 2022 की शुरुआत की है। इस महीने भी भारतीय बाजार में कई सारे फोन लॉन्च होने वाले हैं। इस लिस्ट में सैमसंग से लेकर शाओमी, रियलमी और वीवो तक के फोन शामिल हैं। सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट भी इसी महीने होने वाला है। सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट भी इसी महीने होने वाला है। आइए इस महीने भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट देखते हैं।

    OPPO Reno 7 Pro
    OPPO Reno 7 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    ओप्पो ने भारतीय बाजार में Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G दोनों फोन पहले चीन में पिछले साल लॉन्च हो चुके हैं, हालांकि फोन के भारतीय वेरियंट अलग फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। Oppo Reno 7 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में Mi 11X, Realme GT Master Edition और OnePlus Nord 2 से होगा। वहीं Oppo Reno 7 Pro 5G का मुकाबला Samsung 20 FE 5G, Mi 11i HyperCharge और Realme GT जैसे फोन से होगा।

    Redmi Note 11 4G
    Redmi Note 11 4G - फोटो : redmi

    Redmi Note 11 की लॉन्चिंग 9 फरवरी को होने वाली है। इस फोन में 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा भारत में Redmi Note 11S की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Redmi Note 11S की लॉन्चिंग भी भारत में 9 फरवरी 2022 को होने वाली है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें