UBON ने लॉन्च किया 1200mAh की बैटरी वाला वायरलेस स्पीकर, RGB लाइटिंग भी मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Oct 2022 11:28 AM IST
सार

UBON SP-8010 को खासतौर पर उनके लिए डिजाइन किया गया है जो फुल नाइट पार्टी पसंद करते हैं। UBON SP-8010 के साथ 1200mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर पूरे 4 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

विज्ञापन
UBON SP8010 Unveils Power Beat Wireless Speakers just in time for the festive season.
UBON SP-8010 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फेस्टिव सीजन की शुरुआत में ही घरेलू कंपनी UBON ने अपना एक नया वायरलेस स्पीकर UBON SP-8010 पेश किया है। UBON SP-8010 को खासतौर पर उनके लिए डिजाइन किया गया है जो फुल नाइट पार्टी पसंद करते हैं। UBON SP-8010 के साथ 1200mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर पूरे 4 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। UBON SP-8010 की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है।

    UBON SP-8010 को आईफोन, एंड्रॉयड फोन या किसी भी लैपटॉप से आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा। UBON SP-8010 में कनेक्टिविटी के लिए USB पोर्ट, माइक्रो TF/SD पोर्ट और AUX जैसे विकल्प मिलते हैं। इसमें एफएम रेडियो भी है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Portronics ने लॉन्च किए दो साउंडबार, 120W का है साउंड आउटपुट

    कंपनी के दावे के मुताबिक UBON SP-8010 में क्रिस्टल क्लियर ऑडियो वाला माइक्रोफोन दिया गया है जिससे आप कॉल भी रिसीव कर सकते हैं। यूबॉन के इस स्पीकर के साथ RGB लाइटिंग भी दी गई है। इसका फ्रेम मेटल का है और इसमें मल्टी फंक्शन बटन भी दिए गए हैं। वॉल्यूम और प्ले-पॉज के लिए भी इसमें बटन दिए गए हैं। UBON SP-8010 के साथ 6 महीने की वारंटी मिल रही है और इसे ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए स्पीकर की लॉन्चिंग पर यूबॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर मनदीप अरोड़ा ने कहा, “इन दिनों एक के बाद एक आ रहे त्योहारों के दिनों में और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में एक प्रमुख कंपनी होने के नाते हम हमेशा अपने यूजर्स को एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं। यूबॉन एसपी-8010 पावर बीट स्पीकर्स इस प्राइस कैटेगरी में बेस्ट हैं। इसके साथ ही ये नए स्पीकर्स डीप-क्लीयर ऑडियो क्वालिटी प्रदान करते हैं। यह हमारे ग्राहकों के लिए इस फेस्टीवल सीजन को और अधिक बेहतर अनुभव एवं अहसास प्रदान करने का प्रयास है।”

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें