Ubon ने लॉन्च किया टच सपोर्ट वाला पहला नेकबैंड, 30 घंटे तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Jun 2022 05:06 PM IST
सार

UBON CL-110 नाम से एक वायरलेस नेकबैंड लॉन्च किया है जिसके साथ टच कंट्रोल दिया गया है। संभवतः भारतीय बाजार में टच कंट्रोल के साथ आने वाला यह पहल नेकबैंड है।

विज्ञापन
UBON Launches One Of A Kind Touch Control Wireless Neckband Called CL 110
UBON CL-110 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Ubon (यूबॉन) हर बार कुछ नया करती है। कभी सोलर पावर वाला स्पीकर लॉन्च करती है तो कभी पावरबैंक वाली डायरी पेश करके अपने ग्राहकों को चौंकाती है। अब कंपनी ने UBON CL-110 नाम से एक वायरलेस नेकबैंड लॉन्च किया है जिसके साथ टच कंट्रोल दिया गया है। संभवतः भारतीय बाजार में टच कंट्रोल के साथ आने वाला यह पहल नेकबैंड है।

    UBON CL-110 की बैटरी को लेकर 30 घंटे के नॉन-स्टॉप प्लेटाइम का दावा किया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वी5.2 दिया गया है जिसकी रेंज 10 मीटर है। UBON CL-110 को लेकर दावा है कि इसके साथ आपको बाहरी शोर नहीं मिलेगी। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन भी है।

    विज्ञापन

    UBON CL-110 में 200एमएएच की रिचार्जेबल बैटरी है जो कि टाइप-सी चार्जिंग के साथ आती है। यूबॉन का यह नेकबैंड UBON CL-110 काफी शाइनिंग के साथ आता है और हल्का भी है। इसमें मैग्नेटिक ईयरबड्स हैं, जो इसे सुविधाजनक बनाता है। इसके अलावा, इसकी टच कंट्रोल फीचर्स इसे बेहद यूजर-फ्रेंडली बनाती हैं। नेकबैंड सीएल-110 ब्लैक और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध है और इसे 3,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें