UBON AIR SHARK ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 20 घंटे का है बैटरी बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jan 2022 03:41 PM IST
सार

इन-बिल्ट माइक वाले इस टीडब्ल्यूएस को खासतौर पर सफर के दीवानों के लिए बनाया गया है। इसका सिक्योर फिट डिजाइन दौड़ने, टहलने जैसी बाहरी गतिविधियों के लिए बेहद अनुकूल है।

विज्ञापन
UBON launches AIR SHARK Wireless Earbuds in India at Rs 3999
UBON AIR SHARK - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी यूबॉन ने अपने ईयरबड्स UBON AIR SHARK को भारत में लॉन्च कर दिया है। UBON AIR SHARK एक ट्रू वायरलेस ईयरबड्स है जिसकी बैटरी को लेकर 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। UBON AIR SHARK की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। UBON AIR SHARK का स्टैंडबाय समय 200 घंटे का है।

    इन-बिल्ट माइक वाले इस टीडब्ल्यूएस को खासतौर पर सफर के दीवानों के लिए बनाया गया है। इसका सिक्योर फिट डिजाइन दौड़ने, टहलने जैसी बाहरी गतिविधियों के लिए बेहद अनुकूल है। दावा है कि लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी कोई दिक्कत नहीं होगी। ईयरबड्स को ईयरबड्स ब्लैक और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    यह ईयरबड्स टाइप-सी फास्ट चार्जिंग और हाई-फाई साउंड क्वालिटी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी5.1 दिया गया है। इसमें डुअल माइक सपोर्ट के साथ साथ टच कंट्रोल फीचर भी है जिससे प्लेलिस्ट को रिवर्स और फॉरवर्ड किया जा सकेगा। इसके साथ एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। इसके साथ छह महीने की वारंटी मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले महीने ही यूबाॅन ने 2,999 रुपये की कीमत पर माइक्रोफोन के साथ ‘साउंड ऑरो’ वायरलेस बासट्यूब स्पीकर को लाॅन्च किया है। इस स्पीकर की बैटरी को लेकर 6 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी पोर्ट, माइक्रो टीएफ/एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 1,200एमएएच की बैटरी दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें