Ubon ने लॉन्च किया नया HULK SP-180 वायरलेस स्पीकर, कम कीमत में मिलेगी अच्छी ऑडियो परफॉर्मेंस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 09 Jul 2022 09:56 AM IST
सार

HULK SP-180 में FM कनेक्टिविटी, इनबिल्ट एलईडी लाइट्स और इनबिल्ट फोन स्टेंड भी दी गईं हैं।

विज्ञापन
Ubon HULK SP-180 wireless Speaker launch in india priced at rs 2499 know specs and audio quality 
Ubon HULK SP-180 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी यूबॉन (Ubon) ने अपने वायरलेस स्पीकर्स पोर्टफोलियो में एक नए प्रोडक्ट HULK SP-180 को शामिल कर लिया है। इस नए स्पीकर को 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। HULK SP-180 में इनबिल्ट माइक्रोफोन, USB चार्जिंग पोर्ट और Bluetooth V5.0 का सपोर्ट मिलता है। इस स्पीकर को एक बार फुल चार्ज करने के बाद चार घंटे तक म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। आइए जानते हैं Ubon के HULK SP-180 स्पीकर के अन्य फीचर्स के बारे में...

    UBON की तरफ से आने वाले HULK SP-180 स्पीकर की डिजाइन आकर्षक है और इसे पोर्टेबल बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि छोटा होने के बाद भी यह स्पीकर बेहतरीन ऑडियो परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह यूजर्स को डीप और क्लियर साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। इसका साउंड पॉवरफुल है और इसे आउटडोर ट्रैवल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    HULK SP-180 में एक इन-बिल्ट माइक्रोफोन, USB चार्जिंग पोर्ट, माइक्रो टीएफ/एसडी कार्ड, औक्स (AUX) और 1800mAh की बैटरी दी गई है। इस स्पीकर में 360-डिग्री साउंड और डीप बेस के साथ 10 मीटर की ब्लूटूथ रेंज दी गई है। HULK SP-180 में FM कनेक्टिविटी, इनबिल्ट एलईडी लाइट्स और इनबिल्ट फोन स्टेंड भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    HULK SP-180 को एक बार फुल चार्ज करने पर चार घंटे तक चलाया जा सकता है। इस स्पीकर को आईफोन, एंड्रॉयड डिवाइस और लैपटॉप के साथ भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। HULK SP-180 स्पीकर्स पर कंपनी ने 6 महीने की वारंटी भी दी है। यह वायरलेस स्पीकर ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें